Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. US-Israel-Iran War : भारत ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विक्रम मिसरी ने शोक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर

US-Israel-Iran War : भारत ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विक्रम मिसरी ने शोक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास (Embassy of Iran) में भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी (Foreign Secretary Vikram Misri)  ने शोक पुस्तिका (Condolence Book) पर हस्ताक्षर किए और ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Supreme Leader of Iran Ayatollah Ali Khamenei) को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए आगे आए कश्मीरी : बर्तन, जेवर, मवेशी और सैलरी देकर इकट्ठा किया चंदा

ईरानी ब्रिगेडियर की अमेरिका-इजरायल को धमकी

पढ़ें :- भारत को समय रहते व्यक्त करना अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का शौक- सांसद ​शशि थरूर

ईरानी ब्रिगेडियर जनरल हैदरी ने इजरायल और इराक को धमकी देते हुए कहा कि इज़राइलियों को सायरन की आवाज़ की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान ‘ईरानी ज़मीन पर हमलों’ के बाद इज़राइलियों को ‘सुरक्षा और आराम का स्वाद’ नहीं चखने देगा। हैदरी ने चेतावनी दी कि अब US सैनिकों का ‘बुरा हश्र’ होगा। कहा कि अमेरिकी सेना को ‘समुद्र में भेज दिया जाएगा’ या ‘ताबूतों में घर लौटा दिया जाएगा।

रूस ने अमेरिका-इजरायल पर लगाया अरब देशों को युद्ध में घसीटने का आरोप

पढ़ें :- ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई तीखी बहस? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी प्रतिक्रिया

रूस ने ईरान के साथ छिड़ी जंग में अमेरिका और इजरायल द्वारा अरब देशों को घसीटने का बड़ा आरोप लगाया है। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से इसको लेकर बयान दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि संघर्ष में अभी कोई कमी आने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘उन्होंने (अमेरिका-इजरायल) जानबूझकर ईरान को कुछ अरब देशों में जवाबी हमले करने के लिए उकसाया, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ, जिसके लिए रूसी पक्ष को गहरा खेद है। ऐसा करके अमेरिका-इजरायल हितों के लिए अरबों को युद्ध में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. बयान में यह भी कहा गया कि संघर्ष को रोकने के लिए ईरान पर हमले रोकने होंगे, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

Advertisement