Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-मैंने रुकवाए आठ युद्ध, ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-मैंने रुकवाए आठ युद्ध, ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अमेरिका आज पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है। साथ ही कहा, हमने ईरान को समझौते का मौका दिया था। हमने ये युद्ध खत्म कर दिया है लेकिन ईरान का हमला अब भी जारी है। अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देगा।

पढ़ें :- अमेरिका के 3 मीडिया हाउस पर बैन के बाद राष्ट्रपति की लाइव कवरेज रोकी, जवाब में व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘Trump TV’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, पिछले 51 वर्षों में ईरानी शासन खून खराबे और सामूहिक हत्याओं के जरिए शासन कर रहा है। पूरे मध्य पूर्व तथा उसके बाहर मौत, त​बाही और अराजकता फैला रहा है। ट्रंप ने कहा कि, कभी ईरान मध्य पूर्व का दबंग था लेकिन अब स्थिति बदल गयी है। ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देंगे।

ट्रंप ने अपने भाषण में राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्हें शानदार बताया। उन्होंने अर्थव्यवस्था, आव्रजन और अपराध के क्षेत्र में अपने रिकॉर्ड का बखान करते हुए कहा, “हमें पिछली सरकार से अमेरिका का एक अंधकार युग विरासत में मिला था, और हमने उसे अमेरिका के स्वर्ण युग में बदल दिया।”

आठ युद्धों को सुलझाने का किया दावा
वहीं, इस दौरान ट्रंप कहा, आठ युद्धों को सुलझाना और ऐसा करते हुए उन देशों के नेताओं के साथ दोस्ती करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। इनमें से कई युद्ध तो सालों और दशकों तक चले। मैं इन समझौतों को इसलिए करवा पाया क्योंकि मैंने अपने रिश्तों, व्यापार, टैरिफ (आयात शुल्क) के इस्तेमाल और टैरिफ की धमकी जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया और देश के हिसाब से कई अन्य कारण भी थे। पाकिस्तान और भारत, आर्मेनिया और अज़रबैजान… इनमें से लगभग हर देश ने मुझे धन्यवाद का पत्र लिखा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, जो एक बेहतरीन इंसान हैं, ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने 3 करोड़ (30 मिलियन) लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई और शायद इससे भी कहीं ज़्यादा लोगों की।

पढ़ें :- अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर पर 17 बार चाकू से जानलेवा हमला, ट्रंप प्रशासन की 'मिस्टर सिंह' वाली पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद
Advertisement