Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Uttarakhand Assembly Election 2022 : सपा ने 30 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Uttarakhand Assembly Election 2022 : सपा ने 30 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

By संतोष सिंह 
Updated Date

Uttarakhand Assembly Election 2022 : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने रविवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) के लिए 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यह जानकारी उत्तराखंड के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी (Rajendra Chaudhary) ने दी है।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

सपा ने उत्तरकाशी की गंगोत्री सीट से पंडित विजय बहुगुणा, चमोली की बद्रीनाथ सीट से वीरेंद्र कैरूनी, पिथौरागढ़ की धारचूला सीट से मनोज प्रसाद, अल्‍मोड़ा की द्वाराहाट सीट से गणेश कांडपाल, नैनीताल की हल्द्वानी सीट से सुऐब अहमद और देहरादून कैंट से डॉ राकेश पाठक को मैदान में उतारा है।

बता दें कि सपा उत्तराखंड में अब तक हुए चार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही है। हालांकि इस बार सपा का फोकस मैदानी जिलों के पर्वतीय जिलों पर भी है। इस बार पार्टी ‘नई हवा है, नई सपा है’ नारे के साथ मैदान में है। वैसे राज्य के गठन के बाद 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने हरिद्वार सीट पर जीत दर्ज की थी।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

 

सपा ने जारी किया प्रतिज्ञापत्र

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार सपा न सिर्फ मैदानी जिलों के साथ पर्वतीय जिलों पर फोकस कर रही है बल्कि पार्टी ने एक प्रतिज्ञापत्र भी जारी किया है। इसमें प्रशासन, पर्यटन, पुरोहित समाज, शिक्षा व रोजगार की दिशा में कार्य करने की बात कही गई है। इसके अलावा आम जनता की समस्याओं के समाधान को तहसील दिवस की तरह ब्‍लॉक दिवस का आयोजन, पर्यटन को बढ़ाते हुए आय दोगुना करने के लिए कार्य करने का वायदा किया गया है। यही नहीं, सपा ने न्यूनतम पारिवारिक आय की गारंटी भी दी है।

हालांकि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अभी भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी नहीं है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने कुछ सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं।

पढ़ें :- Delhi unclaimed bag :  दिल्ली के कनॉट प्लेस में संदिग्ध बैग बरामद , बम स्कॉड मौके पर मौजूद
Advertisement