Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने 18 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, देखिए लिस्ट

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने 18 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, देखिए लिस्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : CBI मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बड़ा झटका, 15 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया (Dinesh Mohaniya) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान किया है। पार्टी की तरफ से ये दूसरी सूची जारी की गई है, जिसमें 18 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि, पार्टी की तरफ से अभी तक 42 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।

पढ़ें :- यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान,संभल में अव्वल तो बरेली में सबसे कम वोटिंग

आज ऐलान हुए 18 प्रत्याशियों के नाम
1. गुड्डू लाल – थराली(SC)
2. सुमंत तिवारी – केदारनाथ
3. अमेन्द्र बिष्ट – धनौल्टी
4. नवीन पिरशाली – रायपुर
5.रविन्द्र आनंद – देहरादून कैंट
6. त्रिलोक सिंह नेगी – टिहरी
7. राजू मौर्य – डोईवाला
8. ममता सिंह – ज्वालापुर (SC)
9. मनोरमा त्यागी – खानपुर
10. गजेंद्र चौहान – श्रीनगर
11. अरविंद वर्मा – कोटद्वार
12. नारायण सुराड़ी – धारचूला
13. प्रकाश चंद्र उपाध्याय – द्वाराहाट
14. तारा दत्त पांडेय – जागेश्वर
15. सागर पांडेय – भीमताल
16. डॉ भुवन आर्य -नैनीताल (SC)
17. जरनैल सिंह काली – गदरपुर
18. कुलवन्त सिंह (किच्छा)

Advertisement