Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand News: तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत

Uttarakhand News: तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand News:  उत्तराखंड के रुद्रपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। ये हादसा उस दौरान हुआ जब एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। वहीं, हादसे में घायल लोगों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे थे।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ये हादसा एचएच 74 पर हुआ। इस हादसे के बाद हाईवे पर जमा लग गया। इस हादसे के बाद वहां पर चीखपुकार मच गयी। बताया जा रहा है कि ट्राली में करीब 60 लोग सवार थे।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा घायल हैं।

हादसे में ये लोग हुए घायल
1-भाग्यश्री पुत्री केवल निवासी किच्छा उम्र 14 वर्ष,
2-महेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 60 वर्ष
3-सुखविंदर कौर पुत्री जसवंत सिंह उम्र 23 वर्ष
4-लक्ष्मी कौर पुत्री जसवंत सिंह 21 वर्ष
5-अमृता कौर पत्नी संजय सिंह उम्र 20 वर्ष
6-गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उम्र 19 वर्ष
7-परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष
8-मनजीत कोर
9-जशन प्रीत उम्र 13 वर्ष
10-हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र 7 वर्ष
11-सोनिया मंदिर पुत्री मनजीत 10 वर्ष
12-कोमल पुत्री मनजीत उम्र 19 वर्ष
13-दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह 10 वर्ष
14-नमन पुत्र करतार सिंह उम्र की उम्र 14 वर्ष
15-राज उम्र 27 वर्ष
16-अमृत पुत्र बूटा सिंह 6 माह
17-पूर्ण सिंह उम्र 50 वर्ष 18-गुरप्रीत पुत्र करनाल उम्र 10 वर्ष 19-सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत उम्र 25 वर्ष
20- पिंकी पुत्री सतनाम उम्र 22 वर्ष
21-परमजीत पत्नी जसवंत सिंह 30 वर्ष
22-रमन कॉल पुत्री जसवंत सिंह उम्र 6 वर्ष

 

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

 

 

Advertisement