Vaishali Boat Accident : बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गयी। जिसमें ज़्यादातर बच्चे शामिल थे। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। राज्य की एनडीए सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल ₹4-4 लाख की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।
पढ़ें :- Vaishali Boat Accident : जब एक घर से सात व दूसरे से पांच बच्चों के उठे शव तो मची चीत्कार,मौत का ऐसा मंजर देख रो पड़ीं डीएम
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त 25-30 लोग नाव में सवार थे। ये सभी लोग सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे। मरने वालों में एक ही परिवार के 7 बच्चे भी थे। फिलहाल, NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बड़े हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “बिहार के वैशाली जिले में हुई नाव दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
बिहार के वैशाली जिले में हुई नाव दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 14, 2026
सीएम सम्राट चौधरी का बयान आया सामने
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। ॐ शांति!”
वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
ॐ शांति!
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 13, 2026