Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. वजन घटाने की कोशिश पड़ी भारी, MMA फाइटर वरुण सान्याल बेहोश: एशियन गेम्स से बाहर, पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार है पिता…

वजन घटाने की कोशिश पड़ी भारी, MMA फाइटर वरुण सान्याल बेहोश: एशियन गेम्स से बाहर, पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार है पिता…

By Harsh 
Updated Date

Asian Games 2026: भारत के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स(MMA) खिलाड़ी वरुण सान्याल का एशियन गेम्स में उतरने का इंतजार मुकाबला शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। 77 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल से पहले मेडिकल जांच में उन्हें खेलने के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही इस स्पर्धा में उनका अभियान खत्म हो गया।

पढ़ें :- पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में फिर चैंपियन बनी टीम इंडिया

वजन कम करने के दौरान बिगड़ी हालत

वरुण मुकाबले के तय वजन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खाना-पानी कम किया और सौना से वजन घटाने की कोशिश की। रिपोर्टों के मुताबिक सौना सेशन के करीब आधे घंटे बाद उन्हें चक्कर आने लगे, कमजोरी महसूस हुई और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हुई। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए।

उन्हें मेडिकल मदद दी गई और जांच के बाद हल्का डिहाइड्रेशन सामने आया। एक नेपाली एथलीट ने वरुण को उस हालत में देखा और मेडिकल टीम तक पहुंचाने में मदद की। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फिट नहीं माना।

संजीव सान्याल के बेटे हैं वरुण

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

वरुण सान्याल प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और अर्थशास्त्री संजीव सान्याल के बेटे हैं। 2026 एशियन गेम्स में MMA पहली बार पदक स्पर्धा के रूप में शामिल हुआ है और वरुण 77 किलो वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में थे। जनवरी 2026 में उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था।

मेडिकल कारणों से बाहर होने के बाद अब वरुण एशियन गेम्स में अपना मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं होगा।

Advertisement