Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर के पूजा स्थल पर स्वच्छता और शुद्धता विशेष ध्यान रखना चाहिए, पूजाघर बनवाते हमेशा इस बात का ख्याल रखें

Vastu Tips : घर के पूजा स्थल पर स्वच्छता और शुद्धता विशेष ध्यान रखना चाहिए, पूजाघर बनवाते हमेशा इस बात का ख्याल रखें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : घर का पूजा स्थल वेहद पवित्र स्थल होता है। हिंदू धर्म  में पूजा उपासना करने की विशेष् मान्यता है। लोग अपने घरों में एक पूला स्थल बनाते है। उस स्थल लोग बैठ कर अपने ईष्ट देव का ध्यान करते ​है। घर के पूजा स्थल पर स्वच्छता और शुद्धता विशेष ध्यान रखना चाहिए। जानकारी न होने की वजह से लोग घर के पूजा स्थल पर वस्तुओं को लेकर सावधानी नहीं बरतते है। आइये जानते है घर के पूजा स्थल पर किन वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

घर में पूजा स्थल हमेशा उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि ईशान कोण शुभ प्रभावों से युक्त होता है। घर के अंदर रखने वाले मंदिर के आकार की बात करें तो इसकी ऊंचाई उसकी चौड़ाई से दुगुनी होनी चाहिए। घर के भीतर पूजाघर बनवाते समय हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि इसके नीचे या ऊपर या फिर अगल-बगल शौचालय नहीं होना चाहिए।

1.घर के पूजा स्थल में खंडित या टूटी-फूटी भगवान की मूर्ति नहीं रखना चाहिए। इसे नकारात्मकता फैलाने वाला माना जाता है।
2.मंदिर में सुबह के समय चढ़ाए गए फूल रात होने से पहले हटा देने चाहिए।
3.पुराने या सूखे हुए फूल भी भगवान के मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है।
4.पूजा स्थल समतल जमीन से कम से कम 2 इंच ऊपर।
5.एल्यूमिनियम या कांच के बर्तन में पानी भरकर मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है।
6.पूजा स्थल के आसपास या पूजा घर में कूड़ादान नहीं रखना चाहिए।

Advertisement