Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर में पानी को ले कर न बनने दें वास्तु दोष, जानिए इसको दूर करने के उपाय

Vastu Tips : घर में पानी को ले कर न बनने दें वास्तु दोष, जानिए इसको दूर करने के उपाय

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जल जीवन का आधार है। सदियों से ही जल को देवता का रूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जल पूजनीय है। वास्तु के अनुसार घर बनाते समय पांच तत्वों में से एक पानी को सर्वप्रथम माना गया है। वास्तु  में जल को लेकर विशेष नियम बताए गए। आइये जानते है वास्तु के अनुसार पानी को लेकर क्या शुभ और क्या अशुभ है।

पढ़ें :- Vastu Tips : रसोईघर से परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

1.वास्तु के अनुसार किसी भी घर में पानी का स्थान उत्तर और उत्तर-पूर्व में होना चाहिए। इस दिशा में जल स्रोत होने से धन वृद्धि, संतान वृद्धि और अच्छी शिक्षा प्राप्त होती है।

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार,भवन में सिंक या बाथरूम के नल और टंकी को बंद करने के बाद भी पानी का बूंद-बूंद होकर गिरने से घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का वास होता है।

3.वास्तु शास्त्र  के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा पानी का टैंक रखने के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिशा में पानी का स्थान होने से धन का भंडार भरा रहता है।

4.वास्तु के अनुसार यदि घर की पूर्व दिशा में नाला हो तो यह शुभ माना जाता है, इससे वंश और धन की वृद्धि होती है। वहीं ईशान कोण में नाला बहुत ही अशुभ माना जाता है।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement