Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips For Pyramid : हर काम में आ रही है बाधा तो घर में रख लें पिरामिड, जानें सही दिशा

Vastu Tips For Pyramid : हर काम में आ रही है बाधा तो घर में रख लें पिरामिड, जानें सही दिशा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips For Pyramid : छोटी सी जिंदगी में तरक्की के लिए समय कम है। जो समय है भी वो भी अनुकूल न हो तो व्यक्ति अपने लक्ष्यों ​को पाने में समस्याओं से घिर जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड रखकर आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। पिरामिड को अगर इसे सही दिशा में रखें तो घर में सकारात्मक माहौल के साथ ही करियर से लेकर काम में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है। आइए जानते हैं घर पिरामिड रखने के फायदे और इसकी सही दिशा।

पढ़ें :- Vastu Tips : रसोईघर से परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

घर पिरामिड रखने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार पिरामिड को घर में हमेशा ईशान कोण में रखना चाहिए। यह एक ऐसा स्थान है जो सबसे ज्यादा ऊर्जा का केंद्र माना जाता है और इस दिशा में रखा हुआ वास्तु पिरामिड आपके घर की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है।

वास्तु एक्सपर्ट्स की मानें तो घर में पिरामिड रखना बहुत ही शुभ संकेत देता है। यह घर में सकारात्मक प्रभाव डालता है। व्यक्ति के करियर से लेकर बिजनेस और नौकरी में आ रही बाधाओं को दूर कर सफलता देता है।

आप अपने घर में धातु या लकड़ी का बना पिरामिड रख सकते हैं। इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है। यदि किसी का मन पढ़ाने में नहीं लगता है तो आपको पिरामिड रखना चाहिए।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement