Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : वास्तु के ये उपाय अपनाएं तो बीमारी का होगा अंत, हो जाएंगे निरोगी

Vastu Tips : वास्तु के ये उपाय अपनाएं तो बीमारी का होगा अंत, हो जाएंगे निरोगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जीवन का आनंद निरोगी काया होने पर मिलता है। आज की भागती जिंदगी में रोग  से बचे रहना एक बड़ी चुनौती है।  आजकल मिलावटी खान पान से सेहत को पोषण नहीं मिलता है। जिसके कारण रोग पीछा ही नहीं छोड़ते है। रोग के लिए घर वास्तु भी एक बड़ा कारण हो सकता है। इसी को देखते हुए वास्तु शास्त्र में बहुत से कारगर उपाय बताए गए है। आइये जानते है उन वास्तु नियमों के बारे में जो परिवार के सदस्यों को निरोगी काया प्रदान करते है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

1.किचन में रात में जूठे बर्तन रखने से व्यक्ति किसी न किसी तरह की बीमारी से घिरा रहता है।
2.किचन में अग्नि और पानी को एक साथ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों का पेट ठीक नहीं रहता है और एसिडिटी की समस्या रहती है।
3.रसोई घर में यदि गैस स्टोव पर काम करते समय मुख उत्तर दिशा में हो तो आपको सर्वाइकल, थायरॉइड और स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्या हो सकती है।
4.दीवारों पर सीलन होने से श्वास और त्वचा संबंधी समस्याएं होने की प्रबल आशंका होती है।
बेडरूम
5.रात को सोते समय सिर उत्तर दिशा और पैर दक्षिण दिशा में होने से सिरदर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं होती हैं।

Advertisement