Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. vastu tips : करियर में तेजी से पाना है सफलता तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, होगी जबरदस्‍त ग्रोथ

vastu tips : करियर में तेजी से पाना है सफलता तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, होगी जबरदस्‍त ग्रोथ

By अनूप कुमार 
Updated Date

vastu tips : करियर में सफलता के लिए हर व्यक्ति सचेत रहता है। नौकरी करने वाले अपने काम में पूरा मन लगाते है। कभी कभी नौकरी करने वाले एक ही स्थान पर एक ही पद पर लंबे समय तक काम करते है लेकिन उन्हें कोई प्रमोशन नहीं मिलता है। सैलरी में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं होती है।इसके पीछे आसपास का माहौल, सोच और बेवजह की रुकावटें भी जिम्मेदार होती हैं। वास्‍तु शास्‍त्र में इसके पीछे वास्‍तु दोषों को कारण बताया गया है। आइए इन वास्तु दोषों को दूर करने के उपाय जानते हैं।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

1.वास्तु दोष हटाने के लिए माना जाता है कि कर्मचारी को ऑफिस की उत्तर दिशा या फिर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके काम करना चाहिए।
2.जिस डेस्क पर काम कर रहे हैं उसका सही आकार वास्तु के अनुसार चौकोर बताया गया है।
3.वास्तु टिप्स की बात करें तो ऑफिस में डेस्क पर सोने को गलत बताया गया है। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
4.वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक बैठने की जगह एंट्रेंस गेट से दूर होना चाहिए। इससे काफी हद तक वास्‍तु दोषों से राहत मिलती है।
5.मुख्‍य द्वार की ओर पीठ करके बैठने की गलती कभी न करें। ऐसा करना आपके जीवन में नकारात्मकता लाएगा।
6.कभी भी बीम के नीचे न बैठें।  ऐसा करना आपकी तरक्‍की के सारे रास्‍ते बंद कर सकता है।

Advertisement