Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3.  Vastu Tips : टूटे हुए पलंग पर सोना नहीं चाहिए, सौभाग्य को धीरे- धीरे करता है कम

 Vastu Tips : टूटे हुए पलंग पर सोना नहीं चाहिए, सौभाग्य को धीरे- धीरे करता है कम

By अनूप कुमार 
Updated Date

 vastu tips:  जीवन धर्म निभाने के लिए धन की आवश्यकता होती है। धन के अभाव में जीवन नर्क बना जाता है। भौतिक जगत में जितने भी साधन जुटाने होते है उसके लिए धन बहुत जरूरी हो जाता है। सनातन धर्म के प्राचीन धर्म ग्रंथों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। ज्योतिष ग्रंथों में कहा गया है कि मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना करने वालों पर मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मां लक्ष्मी का निवास उत्तर दिशा में ​होता है। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। घर में सुख समृद्धि का वातावरण बना रहे इसके लिए मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान कुबेर की भी आराधना करनी चहिए। इसके साथ ही साथ घर में वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। आईये जानते है वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा टूटा हुआ कांच या खरोंच वाला दर्पण घर में नहीं रखना चहिए। उसे तुरंत बाहर फेंक देना चहिए।

2.टूटे हुए पलंग पर सोना नहीं चाहिए। घर में टूटा हुआ पलंग नहीं रखना चहिए। टूटा हुआ पलंग आपके सौभाग्य को धीरे धीरे कम करता है।
3.घर में भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से इसका बुरा असर पड़ता है।

4.बेकार बर्तन, बंद पड़ी घड़ी, , टूटा हुआ फर्नीचर, खराब तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान, टूटा हुआ दरवाजा और बंद पड़ा पेन तुरंत हटा देना चाहिए।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement