Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Venezuela Attack : पोप लियो, बोले- वेनेजुएला के लोगों की संप्रभुता और मानवाधिकारों की हो रक्षा…

Venezuela Attack : पोप लियो, बोले- वेनेजुएला के लोगों की संप्रभुता और मानवाधिकारों की हो रक्षा…

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी मूल के पहले पोप लियो (Pope Leo) ने रविवार को वेनेजुएला की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता सुनिश्चित की जानी चाहिए। संडे एंजेलस के दौरान उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के लोगों का हित सर्वोपरि है और संविधान, कानून के शासन और मानव और नागरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए न्याय और शांति के रास्ते पर आगे बढ़ना जरूरी है।

पढ़ें :- Russian Oil : ट्रंप के दावे पर रूस का बड़ा बयान, कहा- भारत किसी भी सप्लायर से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र

अमेरिकी एयरस्ट्राइक (US Strikes) के बाद वेनेजुएला के हिगुएरोटे में स्थित एक एयरपोर्ट का वीडियो सामने आया है, जिसमें चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट और आसपास के पूरे इलाके में मलबा फैला हुआ है। साथ ही जली हुई मशीनरी के टुकड़े, क्षतिग्रस्त विमान और इमारतें दिखाई दे रही है। आधिकारिक और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने शनिवार को इस क्षेत्र में हमले किए।

बता दें कि हिगुएरोटे वेनेजुएला की राजधानी काराकास से लगभग 85 किलोमीटर (52 मील) पूर्व में स्थित है। ये उन कई स्थानों में से एक था, जिन्हें अमेरिकी कार्रवाई में निशाना बनाया गया था। इस कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Venezuelan President Nicolás Maduro) की गिरफ्तारी और उन्हें देश से बाहर निकालना भी शामिल था, जिन्हें मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका ले जाया गया था।

Advertisement