Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Vice President Election 2022 : विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा का देखें अब तक का सफर

Vice President Election 2022 : विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा का देखें अब तक का सफर

By संतोष सिंह 
Updated Date

Vice President Election 2022 : उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election) के लिए रविवार को विपक्ष ने मार्ग्रेट अल्वा  (Margaret Alva) को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी चीफ (NCP Chief) शरद पवार (Sharad Pawar) के घर पर विपक्षी दलों की बैठक हुई। जिसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा हुई। इसके बाद अल्वा के नाम का एलान किया गया।

पढ़ें :- Team India New Jersey: टीम इंडिया की नई जर्सी में रोहित-विराट की तस्वीरें वायरल; इतने रुपये रखी गयी कीमत

जानें मार्गरेट अल्वा के बारे में
मार्ग्रेट अल्वा  (Margaret Alva) का जन्म 14 अप्रैल 1942 को मंगलुरु में हुआ था। अल्वा की पढ़ाई बंगलुरु में हुई। 24 मई 1964 में उनकी शादी निरंजन अल्वा से हुई। उनकी एक बेटी और तीन बेटे हैं। निरंजन अल्वा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारतीय संसद की पहली जोड़ी जोकिम अल्वा और वायलेट अल्वा के पुत्र हैं।

मार्ग्रेट अल्वा  का राजनीतिक सफर
मार्ग्रेट अल्वा  (Margaret Alva) 1974 में पहली बार राज्यसभा की सदस्य चुनी गईं। उन्होंने छह-छह साल के चार कार्यकाल लगातार पूरे किए। इसके बाद वे 1999 में वे लोकसभा के लिए चुनी गईं। उन्हें 1984 में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और बाद में युवा मामलात और खेल, महिला एवं बाल विकास के प्रभारी का दायित्व संभाला। 1991 में उन्हें कार्मिक, पेंशन, जन अभाव अभियोग और प्रशासनिक सुधार राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया था। अल्वा कई राजस्थान, गोवा समेत कई राज्यों की राज्यपाल रह चुकी हैं।

Advertisement