नई दिल्ली। बीजू जनता दल (BJD) से राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार (Rajya Sabha MP Sujit Kumar) के इस्तीफे को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने मंजूर कर लिया है।
पढ़ें :- Cyclone Arnab : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' दी दस्तक ! इन 17 राज्यों में अगले 48 घंटे होगी आफत की बारिश
सुजीत कुमार पार्टी से निष्कासित
इस बीच बीजद (BJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (National President and former Chief Minister of Odisha Naveen Patnaik) ने सुजीत कुमार (Sujit Kumar) को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। बता दें कि सुजीत कुमार (Sujit Kumar) पर यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के तहत की गई है।