Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, गुड फ्राइडे करुणा और सद्भाव का त्योहार

देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, गुड फ्राइडे करुणा और सद्भाव का त्योहार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ईसाई समुदाय का पवित्र त्योहार गुड फ्राइडे देश में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इस दौरान देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि गुड फ्राइडे करुणा ,सद्भाव और प्रेम भाव का त्यौहार है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

श्री नायडू ने इस अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि आप सभी लोगों को जीसस के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज गुड फ्राइडे पर मानवता के प्रति जीसस क्राइस्ट की करुणा, उनके प्रेम तथा मानवता के उत्थान के लिए उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करें। सभी के प्रति करुणा, परस्पर स्नेह और सौहार्द, यही जीसस क्राइस्ट के जीवन का संदेश है।

 

Advertisement