Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: बुर्का पहने जा रही महिला को मनचला सरेआम KISS करके भागा, मेरठ पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी

Video: बुर्का पहने जा रही महिला को मनचला सरेआम KISS करके भागा, मेरठ पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी

By Abhimanyu 
Updated Date

Woman molested in Meerut Video: यूपी के मेरठ में दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसने जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। दरअसल, मेरठ एक मनचला बुर्का पहने जा रही महिला को किस करके भाग जाता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

पढ़ें :- ठूठीबारी:पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले सीमा पर हाई अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर की है। जहां पर एक राह चलती महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। यह घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। वहीं, अब वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बुर्का पहने महिला और एक छोटी बच्ची एक गली से जा रहे हैं। तभी एक बाइक सवार युवक आता और महिला को किस करके भाग जाता है।

इस हरकत से महिला चौंक जाती और मनचले को जमकर खरी-खोटी सुनाती है। लेकिन वह बाइक से तेजी से फरार हो जाता है। वीडियो में दिख रहे आरोपी की बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ है और उसके बाएं पैर में प्लास्टर चढ़ा है। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान की पहचान की जा रही है।

घटना पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घटना बेहद गंभीर है। वीडियो का संज्ञान लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अचानक घर लौटे रिंकू सिंह? सामने आया ये बड़ा कारण
Advertisement