चंदौली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने यूपी के चंदौली जिले (Chandauli District) के बनौली कटसिला क्रासिंग (Banauli-Katsila Crossing) पर निर्माणाधीन ‘ओवरब्रिज’ का वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार (BJP Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग भ्रष्टाचारी काम,बनने से पहले ही ‘ओवरब्रिज’ हुआ धड़ाम।
पढ़ें :- बंगाल में वोटिंग से पहले ओवैसी ने हुमायूं कबीर के साथ तोड़ा गठबंधन, कहा- उनके बयान से मुसलमानों की ईमानदारी पर उठते हैं सवाल
भाजपा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग भ्रष्टाचारी काम
बनने से पहले ही ‘ओवरब्रिज’ हुआ धड़ाम pic.twitter.com/MZbOI8wb3n— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2026
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने एक्स पर मुख्यमंत्री कार्यालय को वीडियो टैग करते हुए लिखा कि चंदौली के बनौली कटसिला क्रासिंग 20 करोड़ का पुल 20 घंटे भी नहीं चला, अब बुलडोज़र चलाकर जल्दी मलवा हटाकर भ्रष्टाचार और लूट छिपाई जा रही है। उन्होंने लिखा कि यूपी सेतु निगम, भ्रष्टाचार निगम हो चुका है, सरकार बताए जवाबदेही किसकी है ?
पढ़ें :- नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ, भाजपा बोली- ये सब मुख्यमंत्री की सहमति से हो रहा
चंदौली के बनौली कटसिला क्रासिंग 20 करोड़ का पुल 20 घंटे भी नहीं चला, अब बुलडोज़र चलाकर जल्दी मलवा हटाकर भ्रष्टाचार और लूट छिपाई जा रही है
यूपी सेतु निगम, भ्रष्टाचार निगम हो चुका है, सरकार बताए
जवाबदेही किसकी है ?@CMOfficeUP pic.twitter.com/5OuS3zW3bf— Manoj KAKA (@ManojSinghKAKA) March 19, 2026