Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video: भाजपा MLA रविंद्र नेगी फिसलकर यमुना में गिरे, AAP नेता बोले- झूठ से तंग आकर मैया ने अपने पास बुला लिया

Video: भाजपा MLA रविंद्र नेगी फिसलकर यमुना में गिरे, AAP नेता बोले- झूठ से तंग आकर मैया ने अपने पास बुला लिया

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP MLA Ravinder Negi fell into Yamuna: छठ पूजा पर दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर सियासत गरमायी हुई है। दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेता यमुना को साफ करने का दावा करके अपनी पीठ थपथापा रहे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी इसे झूठ और दिखावा बता रही है। इस बीच भाजपा विधायक रविंद्र नेगी के यमुना में फिसलकर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- बैंकों ने 3 साल में 'न्यूनतम बैलेंस' न रखने पर वसूले 19000 करोड़, राघव चड्ढा ने इस जुर्माने को खत्म करने का रखा प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आप नेता सौरभ भारद्वाज के यमुना पानी पीने के चैलेंज का जवाब देने के लिए यमुना किनारे पहुंचे थे। इस दौरान वह फिसलकर यमुना के पानी में गिर गए। आप विधायक संजीव झा ने घटना का वीडियो अपने एक्स पोस्ट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘यह हैं भाजपा के विधायक रविंदर नेगी जी — जिन्होंने झूठ की पराकाष्ठा को भी पार कर दिया है। जुमलेबाज़ी अब इनका पेशा बन चुका है। शायद इसी झूठ और दिखावे की राजनीति से तंग आकर यमुना मैया ने खुद इन्हें अपने पास बुला लिया।’

दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा विधायक की बहुत सुंदर डुबकी… आपके झूठ से माँ यमुना बहुत नाराज़ है…” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ““फ़र्ज़ीवाडे के सभी रिकॉर्ड टूटे”… PM के लिए फ़िल्टर पानी वाली “नक़ली यमुना” बनाई गई है मग़र दिल्ली में गरीब पूर्वांचली लोगों के लिए प्रदूषित मल युक्त यमुना…”

पढ़ें :- PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से बात की तो संजय सिंह ने कसा तंज, बोले- क्या आपको ट्रम्प ने इजाजत दे दी?
Advertisement