VIDEO : इंटरनेट की दुनिया भी अजब है। कब कौन वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है? अब दिल्ली के एक मैथ्स टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक फेयरवेल पार्टी में वह ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। नरेश कौशिक (Naresh Kaushik) ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है।
पढ़ें :- सरकार ने 60 दिन के इमरजेंसी उपाय के तहत राज्यों को उपलब्ध कराया PDS केरोसिन
पढ़ें :- 'कैमरन ग्रीन हैं चोटिल, इसलिए नहीं मिली गेंदबाजी...' KKR को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सावधानी बरतने की दी है नसीहत
वायरल हो रहे गुरू जी मैथ के टीचर हैं। वायरल वीडियो एक फेयरवेल पार्टी (Farewell Party) का बताया जा रहा है जिसमें वह तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया… गाने पर तगड़े स्टेप्स लेते नजर आ रहे हैं। वहीं दर्शक दीर्घा से लोग उनका हौसला बढ़ाते सुनाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में कौशिक बड़े आराम से संगीत की थाप से मैच करते हुए स्टेप्स ले रहे हैं। वह कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्मेंस खत्म करते हैं। इस पर दर्शकों की ओर से ताली बजाते हुए उनका स्वागत किया जाता है। इस पोस्ट को 203.8K लोगों ने लाइक किया है।