Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-BJP सांसद देवेंद्र सिंह भोले पर बरसे योगी सरकार में राज्यमंत्री के पति, बोले-अगर पार्टी न लगाती रोक तो उनकी दिखा देता औकात

VIDEO-BJP सांसद देवेंद्र सिंह भोले पर बरसे योगी सरकार में राज्यमंत्री के पति, बोले-अगर पार्टी न लगाती रोक तो उनकी दिखा देता औकात

By संतोष सिंह 
Updated Date

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी में अंदरखाने में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन कोई न कोई पदाधिकारी एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंकते नजर आ जाते हैं। कानपुर नगर एक विधानसभा सीट से विधायक व योगी सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला वारसी के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी के बिगड़े बोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जिसमें वह अकबरपुर लोकसभा से सांसद देवेंद्र सिंह भोले (BJP MP Devendra Singh Bhole)  की औकात दिखाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Ghooskhor Pandat : फिल्म विवाद से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नाम बदलकर क्या रखोगे? लगाई फटकार

इस समय पूर्व सांसद और मंत्री के पति पर सत्ता नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है। पूर्व सांसद ने अपने ही पार्टी के मौजूदा सांसद की औकात दिखाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूर्व सांसद ने कहा कि अकबरपुर लोकसभा से सांसद देवेंद्र सिंह भोले (BJP MP Devendra Singh Bhole) की औकात दिखा देंगे।

पढ़ें :- ऑस्कर विजेता एआर रहमान के समर्थन में उतरी गीतकार अनुराधा पोडवाल, म्यूज़िक कंपोज़र को बताया संत इंसान

बसपा से 2007 में कानपुर के बिल्हौर लोकसभा के पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी के बोल बिगड़ गए है। कुछ साल पहले ही उन्होने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने है और उनकी पत्नी प्रतिभा शुक्ला वारसी कानुपर की अकबरपुर रनिया से विधायक है और उत्तर प्रदेश सरकार में राजमंत्राी भी है। इनके पति अनिल शुक्ल वारसी 2007 में बसपा के टिकट पर बिल्हौर लोकसभा से सांसद बने थे। अकबरपुर थाने में मंत्री के किसी आदमी पर एससी एसटी एक्ट का मुकदमा लिखा गया है। जिसके विरोध में मंत्री प्रतिभा शुक्ला वारसी अकबरपुर थाने गई थी और छह घंटे तक धरने पर बैठी रही थी। महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने थाना प्रभारी सतीश सिंह पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दलित अधिनियम के तहत मनगढ़ंत मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उन्हें जानबूझकर निशाना बनाने की कोशिश है।

प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि यह पिछली समाजवादी सरकार नहीं है। यह योगी सरकार है और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सीओ (सिकंदरा) प्रिया सिंह द्वारा मंत्री को धरना समाप्त करने के लिए मनाने के बार-बार प्रयासों के बावजूद शुक्ला अपनी बात पर अडिग रहीं। प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि पुलिस अधीक्षक को आकर सबके सामने बोलने दीजिए। मंत्री ने आगे कहा कि मैंने पिछले 25 वर्षों में कभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन आज यह सम्मान की बात है। मैं जानना चाहती हूं कि किसके दबाव में यह मामला दर्ज किया गया। इस पूरे मामले के बाद मंत्री के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी भी ताव में आ गए और कानपुर के अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले की औकात दिखाने की बात तक कह डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मंत्री का आरोप है कि पुलिस ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले के कहने पर उनके समर्थक पर कार्रवाई की है।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

Advertisement