Agra Fridge Shivling Video : बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा चल रही है। हर रोज हजारों की संख्या में तीर्थयात्रियों का जत्था भोले नाथ के दर्शन के लिए रवाना हो रहा है। इस बीच, यूपी के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फ्रिज के अंदर जमी बर्फ लोग अमरनाथ धाम से जोड़कर उसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दिये हैं।
पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'
रिपोर्ट्स के अनुसार, आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा क्षेत्र में एक घर के फ्रिज में बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फ्रिज के अंदर शिवलिंग जैसी आकृति नजर आ रही है और लोग उसको देखने के लिए पहुंच रहे हैं। यही नहीं उन्होंने चढ़ावा चढ़ाना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा, वीडियो में एक शख्स को कहते सुना जा सकता है कि “अमरनाथ की गुफा में बर्फ घुल चुकी है, हमारे फ्रिज में प्रकट हो चुके हैं भोलेनाथ जी।”
“अमरनाथ की गुफा में बर्फ घुल चुकी है, हमारे फ्रिज में प्रकट हो चुके हैं भोलेनाथ जी” https://t.co/h3213cDLEu pic.twitter.com/UwQN7C7sD7
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 13, 2026
पढ़ें :- जमुई में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने वालों पर पुलिस का ऐक्शन तेज, वीडियो शेयर करने वालों की अब खैर नहीं
फ्रिज के अंदर शिवलिंग जैसी जमी बर्फ दिखने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच गए। कई लोग इसे अमरनाथ शिवलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। श्रद्धालुओं ने वहां जलाभिषेक किया, पूजा-अर्चना की और श्रद्धा स्वरूप पैसे भी चढ़ाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।