नई दिल्ली। भारत ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। टीम ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस बीच मोहित उल्वा और सी वेंकट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- VIDEO : श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद IndiGo विमान पोल से टकराया, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
भारत की अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल में एक विकेट से हराकर नौवीं बार U19 एशिया कप जीत लिया।
आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाने के बाद खिलाड़ियों ने बैठकर ॐ के उच्चारण के साथ जश्न मनाया .. https://t.co/0ywT69sHHI— Gajendra Modanwal (@GKmodanwal) November 15, 2026
इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था. कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने ट्रॉफी उठाई और फिर उसे अपने साथियों के साथ साझा किया। इसके बाद टीम ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। इस बीच जश्न का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें भारतीय खिलाड़ी सी वेंकट और मोहित उल्वा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चिढ़ाते नजर आए। वीडियो में टीम इंडिया के स्टाफ के सदस्य दोनों खिलाड़ियों को वहां से ले जाते दिख रहे हैं।
पढ़ें :- वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो
भारत माता की जय!
https://t.co/2RUbR3PLba — Harish Dwivedi (@HarishD_BJP) November 14, 2026
आखिरी गेंद पर मोहित ने दिलाई जीत
मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 339 रन बनाकर एक विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। आखिरी गेंद पर तीन रन की जरूरत थी, तब मोहित उल्वा ने अहमद हुसैन की गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से चौका जड़कर भारत को चैंपियन बना दिया।
पढ़ें :- Video-लखनऊ विकास नगर में महावीर इंटर कॉलेज स्कूल के पास जूते चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग , दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर
जीत का जश्न भी, सनातन का संदेश भी!
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के जश्न में सनातन संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। गूंज उठा – ॐ नमः शिवाय! हर हर महादेव!https://t.co/J0HjCl8OB3 — Gajendra Modanwal (@GKmodanwal) November 15, 2026