Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मणिपुर की 13 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने वीडियो शेयर कर सूबे के भयावह मंजर को किया बयां

मणिपुर की 13 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने वीडियो शेयर कर सूबे के भयावह मंजर को किया बयां

By santosh singh 
Updated Date

इंफाल। मणिपुर (Manipur) की 13 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम (Licypriya Kangujam) ने मंगलवार को अपने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि राज्य की पुलिस ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी और कई घायल हो गए हैं। लिसिप्रिया कंगुजम (Licypriya Kangujam) ने कहा कि छात्रों ने मणिपुर के प्रमुख केंद्रीय स्थल- ख्वाइरामबंद मदर्स मार्केट (Khwairamband Mothers Market) पर कब्जा कर लिया है। छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से कुकी उग्रवादियों (Kuki Militants) के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने इस सप्ताह मणिपुर में मैतेई लोगों को मारने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन हमले (Ballistic Missiles & Drone Strikes) किए थे।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले- तिरंगा अपने देश में नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे?

बहादुर महिला को सलाम, वह पुलिस और सेना से कह रही है कि वे निर्दोष छात्र प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के बजाय उसे अपनी सारी गोलियां मार दें

पढ़ें :- Video: युवक ने प्रदर्शन में भाजपा विधायक के मुह पर बोला- ‘मैं ग्रेजुएट हूं’, ‘और आप गधे’

लिसिप्रिया कंगुजम (Licypriya Kangujam) ने वीडियो शेयर कर लिखा कि मणिपुर की इस बहादुर महिला को सलाम। वह पुलिस और सेना से कह रही है कि वे निर्दोष छात्र प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के बजाय उसे अपनी सारी गोलियां मार दें। फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरे, गूंगे और अंधे कलाकार हैं।

इम्फाल, मणिपुर में अभी स्थिति ऐसी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विभाजित करके मणिपुर में बांग्लादेश जैसी क्रांति को आमंत्रित कर रहे हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानवमी पर अवकाश का किया ऐलान, 19 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
Advertisement