Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : मेनका गांधी अजीबो-गरीब बयान, बोलीं- औरत के शरीर को सुंदर बनाता है, गधे के दूध से बना साबुन

VIDEO : मेनका गांधी अजीबो-गरीब बयान, बोलीं- औरत के शरीर को सुंदर बनाता है, गधे के दूध से बना साबुन

By संतोष सिंह 
Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुलतानपुर जिले की लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद मेनिका गांधी (Maneka Gandhi) अजीबो-गरीब बयान देकर सुर्खियों में आ गई हैं। मेनिका गांधी (Maneka Gandhi)का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रही हैं कि गधे के दूध का साबुन (Donkey Milk Soap) महिलाओं को सुंदर रखने में मदद करता है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर मतदान खत्म, 55 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग

दरअसल, यूपी के सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi)  के चौपाल को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने ये अजीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि विदेशी महारानी क्लियोपैट्रा गधे के दूध में नहाती थी। इसलिए वह बहुत सुंदर थीं। दिल्ली में गधे का साबुन (Donkey Milk Soap) पांच सौ रुपए में बिकता है। हम लोग को भी बकरे और गधे के दूध का साबुन (Donkey Milk Soap) बनाएं।

पढ़ें :- Viral Video: गर्लफ्रेंड की शादी में जा पहुंचा ब्वॉयफ्रेड, स्टेज पर पहले दुल्हन के साथ खिंचाई फोटो और फिर दूल्हे को...

यह वीडियो सुल्तानपुर के बल्दीराय के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में मेनिका गांधी (Maneka Gandhi)  संबोधित करते हुए कह रही हैं कि लद्दाख में एक समूह है। जहां गधों की संख्या बहुत कम हो रही है।

Advertisement