Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिवाली के मौके पर लंदन की सड़कों पर कार से की गई आतिशबाजी, वीडियो वायरल

दिवाली के मौके पर लंदन की सड़कों पर कार से की गई आतिशबाजी, वीडियो वायरल

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिवाली के त्यौहार को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंग्लैंड के लंदन का है। यहां पर कुछ युवक चलती हुई कार से आतिशबाजी कर रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर युवकों की अलोचना कर रहे है और इसे अन्य लोगों के लिए खतरा बता रहे है।

पढ़ें :- लंदन को भाया झारखंड का 'आम्रपाली', 1.5 टन आमों की पहली खेप ब्रिटेन रवाना

दिवाली के जश्न के दौरान इंग्लैंड के लंदन में कुछ युवकों ने कारों की रैली निकाली और चलती हुई कार से जमकर आतिशबाजी की। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि दिवाली जैसे पवित्र त्योहार की भावना के खिलाफ है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो में की गई हरकत की जमकी निंदा कर रहे है। यूजर्स ने इस ने कहा कि उत्सव मनाने का यह तरीका न केवल गैर कानूनी है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। वहीं लोगों ने लंदन पुलिस से मामले की जांच कर सभी पर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- Royal Albert Hall controversy: कुमार सानू के गाने पर पाकिस्तानी होस्ट फिजा अली का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी
Advertisement