Lahore lion attack: भारत में ऐसे जानवरों को पालने पर प्रतिबंध है, जिनसे इंसानों को खतरा हो। लेकिन, दुनिया के अलग-अलग देश में लोग उन जानवरों को भी पालतू बनाकर घरों में रखते हैं, जिनके बारे हम सोच भी नहीं सकते हैं। पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों में शेरों को पालना आम बात है। हालांकि, यह शौक कई बार जानवरों के मालिकों व अन्य लोगों को काफी महंगा पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही लाहौर में देखने को मिला है।
पढ़ें :- स्वग्रीय अजीत पवार और शरद पवार की पार्टी का विलय को लेकर मचा बवाल, एनसीपी के दो नेता समर्थन में उतरे
पाकिस्तान के सबसे पुराने शहर लाहौर से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां पर एक पालतू शेर ने घर की दीवार फांदकर कई लोगों को घायल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख रहा है कि एक शेर घर की दीवार से कूदकर गली में भागते हुए पहले एक महिला पर पीछे से हमला करता है और उसे नीचे गिरा देता है। इसके बाद शेर छोटे बच्चे समेत 2 लोगों को शिकार बनाता है। इस वीडियो में महिला को भागते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक शख्स शेर को पकड़ने और लोगों को बचाने के लिए दौड़ता हुआ नजर आता है।
WATCH: Lion escapes in Pakistan's Lahore, attacks woman and children pic.twitter.com/iSr1k60a92
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) July 4, 2025
पढ़ें :- Mongolia : मंगोलिया की सत्तारूढ़ पार्टी ने नए प्रधानमंत्री उम्मीदवार का चयन किया
इस घटना को लेकर लाहौर पुलिस ने बताया कि यह शेर के हमले का वीडियो गुरुवार की रात का है। लाहौर पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरत के अनुसार, शेर पालने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए शेर समेत संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पालतू शेर 11 महीने का है। जिसे पुलिस ने वाइतह ताइफ पार्क में भेज दिया है।