नई दिल्ली। हैदराबाद से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आउटर रिंग रोड पर बने साइकलिंग ट्रैक (Cycling Track) पर एक युवक खुलेआम मास्टरबेट (Openly Masturbating) करते हुए दिखा। इस घटना के बारे में एक महिला ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह ऐसा तब कर रहा था, जब वहां पर बहुत सारे लोग मौजूद थे।
पढ़ें :- SRH vs DC Live : आज हैदराबाद और दिल्ली के बीच होगी भिड़ंत, जानें - कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पर एक महिला ने परेशान करने वाला अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोमवार सुबह जब वह जॉगिंग करने के लिए आउटर रिंग रोड़ (Outer Ring Road) पहुंची, तो वहां पर एक युवक खुलेआम मास्टरबेट (Openly Masturbating) कर रहा था। महिला के अनुसार यह घटना सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट की है। वह ऐसा तब कर रहा था, जब वहां पर काफी लोग मौजूद थे।
सोशल मीडिया साइट पर साझा किए गए इस वीडियो में महिला ने पूरी घटना को साझा किया। उन्होंने कहा कि वहां पर कई लोग मौजूद हैं इसके बाद भी वह ऐसी हरकत कर रहा था। काश मेरा कैमरा ऑन होता ताकि मैं उसका चेहरा कैमरे में कैद कर पाती।”
I’ve lived in Hyderabad for nearly 40 years.
This is NOT the Hyderabad I know.I have never witnessed such a disturbing, shameful reality here.
Watching this video of a young woman runner has deeply shaken me.
The most heartbreaking part?
She had to justify what she was wearing.… pic.twitter.com/UvJPBp12Mtपढ़ें :- अनिल अंबानी को ED ने दिया 3000 करोड़ का झटका,घर से लेकर दफ्तर तक सब अटैच
— Ravi Prakash Official (@raviprakash_rtv) April 27, 2026
महिला ने इस घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा कि जैसे ही मैंने उसके ऊपर चिल्लाया और उसके पास जाने की कोशिश की। वह वहां से भागने लगा। मैंने उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह वहां से निकल गया। महिला ने आगे कहा कि इस घटना ने उसके मन में एक डर पैदा कर दिया है। वैसे भी समाज में हो रही घटनाओं को देखते हुए वह केवल सुबह रोशनी होने के बाद ही जॉगिंग करने जाती है लेकिन इस घटना ने इस समय को भी असुरक्षित महसूस करवा दिया है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने और महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने भी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर रमेश रेड्डी (Police Commissioner Ramesh Reddy) ने कहा कि हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) की कई टीमें आरोपी व्यक्ति की तलाश कर रही हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि अगर कहीं भी आप ऐसी घटना देखते हैं, तो तुरंत ही डायल 100 पर कॉल करें। क्योंकि समय से शिकायत करने से आरोपी को पकड़ने में मदद मिलती है। हालांकि हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police)ने इस मामले में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है।