उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) आज मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं हैं। जहां पर उन्होंने महाकालेश्वर में भस्म आरती (Bhasma Aarti) में भाग लिया और प्रार्थना की। इस दौरान तमन्ना पूरी तरह से महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। दर्शन करने के बाद उन्होंने अपने अनुभव को भावपूर्ण और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर बताया।
पढ़ें :- लोकसभा में सत्र शुरू होने से पहले सोनल चौहान ने दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी ने कहा पहले जनगणना करा ले
जब महाकाल का बुलावा आता है, तभी कोई आ पाता है : तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) लाल रंग की सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनकी दोस्त व एक्ट्रेस प्रज्ञा कपूर (Actress Pragya Kapoor) भी उनके साथ नजर आईं। मंदिर से सामने आए तमन्ना के एक वीडियो में एक्ट्रेस पूरी तरह से महाकाल की आराधना में लीन नजर आईं। दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस ने एएनआई से बात करते हुए कहा, कि इस स्थान पर तभी जाया जा सकता है, जब खुद महाकाल का बुलावा आता है।
सभी के साथ बैठकर भस्म आरती देखने का मौका मिलना अपने आप में एक खास अनुभव है। यह एक ऐसा एहसास जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। यहां आकर मन को शांति मिलती है और अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यहां एक ऐसी ऊर्जा है, जिसे सबके साथ बैठकर महसूस करना वाकई आनंदित करता है। यहां आना मेरा सौभाग्य है।’
तमन्ना ने लगाए जयकारे
एक अन्य वीडियो में तमन्ना मंदिर में हाथ जोड़े भक्ति में लीन बैठी हैं और भस्म आरती देख रही हैं। इस दौरान वो प्रसाद भी ग्रहण करती हैं और सभी के साथ जयकारे भी लगाती हैं। तमन्ना काफी खुश और आनंदित महसूस कर रही थीं।
पढ़ें :- शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले-कुछ धांसू होने वाला है
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी तमन्ना
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना को आखिरी बार ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ के सीक्वल ‘ओडेला 2’ में देखा गया था। अब वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आगामी फिल्म ‘वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आएंगी। इसके इसी साल रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, अभी फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
पढ़ें :- शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म ओ रोमियो का नया पोस्टर रिलीज, वैलेंटाइन वीक पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज
इसके अलावा वह बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘रागिनी 3’ में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को डेट नाइट हॉरर बताया जा रहा है और इसका निर्देशन शशांका घोष करेंगे। इस प्रोजेक्ट में जुनैद खान उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अधिक जानकारी का अभी भी इंतजार है।