Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEO-ये साहब रील बनाने के लिए फ्लाईओवर पर चढ़कर टेंपो पर कूदने वाली टाइमिंग में चूके और उनकी जिदंगी बन गई रेल

VIDEO-ये साहब रील बनाने के लिए फ्लाईओवर पर चढ़कर टेंपो पर कूदने वाली टाइमिंग में चूके और उनकी जिदंगी बन गई रेल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आजकल लोगों पर रील का नशा इस कदर सवार है, इसके लिए अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं कतराते हैं। ऐसा ही एक युवक ने किया है। युवक फ्लाईओवर पर चढ़ता है और किनारे पर खड़ा होकर कूदने के लिए सही मौके का इंतज़ार करता है।

पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'

कूदने वाले युवक का इरादा था कि जैसे ही नीचे से एक ट्रॉली वैन गुज़रे, वह फिल्मी अंदाज़ में उस पर छलांग लगाए, लेकिन जैसा कि वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है, ट्रॉली वैन मौके से कुछ ही पल पहले निकल जाती है, और युवक कुछ सेकंड की देरी से कूदता है।

इस चूक का अंजाम बेहद दर्दनाक होता है वह न तो टेंपो पर कूद पाता है और न ही खुद को संभाल पाता है। सीधा सड़क पर गिरता है और चलते वाहन के एक हिस्से से टकरा जाता है, जिससे उसे काफी चोटें आती है और वह कराहने लगाता है। रील बनाने के लिए फ्लाईओवर से कूदा युवक।

पढ़ें :- Middle East War : राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ,बोले- 'पीएम मोदी स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'
Advertisement