धौलपुर। राजस्थान-यूपी बॉर्डर (Rajasthan-UP border) पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। राजस्थान के धौलपुर जिले (Dholpur District) में चंबल की पार्वती नदी (Parvati River) को पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। नदी के तेज बहाव में एक लोडर बह गया, जिसमें सवार दो युवक पानी की गहराईयों में समा गए। यह खौफनाक दृश्य कैमरे में कैद हो गया है। बता दें कि दोनों युवक आगरा के रहने वाले थे। जबकि लापता दोनों लोगों अब तक कोई सुराग नहीं है।
पढ़ें :- जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन आज: CM योगी बोले—यह उत्तर प्रदेश के विकास का ‘रनवे’
आगरा के धौलपुर पार्वती नदी में हुआ बड़ा हादसा
दो युवक कंटेनर सहित नदी में बह गए। pic.twitter.com/vTbSIz5HeY— Khushbu_journo (@Khushi75758998) August 1, 2025
हादसा रानोली पुल *Ranoli Bridge) पर हुआ, जहां तेज बारिश के कारण पार्वती नदी (Parvati River) उफान पर है। घटना आगरा के सैंया क्षेत्र के लादूखेड़ा इलाके से सटे राजस्थान बॉर्डर की बताई जा रही है। बचाव कार्य जारी है। हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टापू पर फंसे एक युवक को बचाने में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम जुटी हुई है।