बुलंदशहर। यूपी (UP) के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr District) में एक कुत्ते के बच्चे(पप्पी) पर वैगन आर कार को एक या दो बार नहीं बल्कि 4 बार चढ़ाने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। CO सिटी ऋजुल कुमार (CO City Rijul Kumar) ने बताया कि पप्पी पर कार चढ़ाने के मामले में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि रिटायर्ड पुलिस कर्मी की ऐसी पशु क्रूरता से पप्पी की मौत हो गई।
पढ़ें :- UP Agricultural Science Congress 2026: सीएम योगी बोले-अब ‘लैब टू लैंड’ नहीं, ‘लैंड इज लैब’ का दौर, खेत ही बनेंगे नवाचार की प्रयोगशाला
बुलंदशहर : यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली देहात के गंगानगर में एक वैगन आर कार सवार कार को बैक करने के दौरान घर के बाहर सड़क पर सो रहे पप्पी को एक बार नहीं बल्कि 4 बार उस पर चढ़ाकर पहिए से कुचलता है। रिटायर्ड पुलिस कर्मी सुखवीर सिंह की ये पशु क्रूरता की घटना CCTV कैमरे में कैद। pic.twitter.com/RKTzz1L8nN
— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 21, 2025
रिटायर्ड पुलिसकर्मी की क्रूरता ने पप्पी की मौत
पढ़ें :- यूपी में बेमौसम बारिश का कहर: अब तक 20 मौतें, सीएम योगी सख्त-24 घंटे में मुआवजा और राहत का अल्टीमेटम
यूपी के बुलंदशहर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कोतवाली देहात (Kotwali Dehat) के गंगानगर का बताया जा रहा है। वीडियो में एक वैगन आर कार सवार कार को बैक करने के दौरान घर के बाहर सड़क पर सो रहे पप्पी को एक बार नहीं बल्कि 4 बार उस पर चढ़ाकर पहिए से कुचलता है, और कार को बैक कर घर के अंदर चला जाता है। रिटायर्ड पुलिस कर्मी सुखवीर सिंह (Retired police personnel Sukhveer Singh) की ये पशु क्रूरता की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई तो इसे X पर पोस्ट करते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में सक्रिय हुई पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
पप्पी को कुचलने वाले सुखवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जा रही है अग्रिम विधिक कार्रवाई
बुलंदशहर के सीओ ऋजुल कुमार (CO City Rijul Kumar) ने बताया कि कार से पप्पी को कुचलने वाले सुखवीर सिंह (Sukhvir Singh) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है , पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।