नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) के खिलाफ इंडिया गठबंधन का देश भर में प्रदर्शन जारी है। इसी बीच भाजपा MP रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केतरफ से चुनाव आयोग (Election Commission) के खिलाफ लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है, देश की जनता उनके आंदोलन से प्रताड़ित हो चुकी है। राहुल गांधी के कथित वायरल वीडियो में वे अपने ही कार्यकर्ताओं को हटाते दिख रहे थे। इस पर तंज कसते हुए रवि किशन ने कहा कि कितना दुखद है कि अपने कार्यकर्ताओं को वे कोहनी मार रहे हैं। अभी से आप अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हैं तो जब आप… राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी की मोदी-शाह को चेतावनी, बोले- हिंदुस्तान की आवाज के सामने कोई टिक नहीं सकता, जुल्म करने वालों को बख्शेंगे नहीं
प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो… और अभी से कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हैं…
राहुल गांधी पर BJP सांसद रवि किशन को सुनिए… https://t.co/bbIe3v8Aou
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) October 14, 2026
जैसे ही उनके मुंह से निकला कि “राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं,” उन्हें तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने फौरन अपनी बात को संभालते हुए सुधारा और तंजिया लहजे में कहा कि “अगर वे 2047 के बाद कभी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो जनता के साथ कैसा व्यवहार करेंगे? अपनों को पीछे धकेल रहे हैं।
पढ़ें :- अब असदुद्दीन ओवैसी भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
रवि किशन ने भी अनजाने में राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री मान लिया
इस जुबान फिसलने (Slip of Tongue) के बाद विपक्ष और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए मजे ले रहे हैं कि रवि किशन ने भी अनजाने में राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री मान लिया। वहीं रवि किशन ने इसे राहुल गांधी के व्यवहार पर किया गया तीखा हमला बताया है।