Bollywood news: एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) किसी न किसी कारण से सुर्ख़ियों में बने रहते है। कपल के दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान सोशल मीडिया (Social media) पर फेमस स्टारकिड हैं। तैमूर और जहांगीर हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं।
पढ़ें :- 'बन मस्का' की प्लेट का लुफ्त उठाती दिखी Kajol, तस्वीर शेयर कर बोली- पोस्ट करना भूल गई...
दरअसल, करीना और सैफ के साथ तैमूर (Taimur) को स्पॉट किया जा चुका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। वीडियो में तैमूर पापा सैफ पर हाथ उठाते दिखाई दे रहे है, जिसे देख यूजर्स बहुत ही ज्यादा भड़क गए हैं और तैमूर (Taimur) को तमीज सिखाने के बारें में भी बात कर चुके है।
वीडियो में सैफ रेड टी शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दे रहे है। वहीं तैमूर ग्रे टी-शर्ट और ट्राउजर में क्यूट दिख रहे है। सैफ अपने बेटे को कार में बिठाने के लिए लेकर जाते हैं और तैमूर अचानक पीछे पलटकर अपने पापा के पास आते हैं और फिर उन्हें जोर से मारते देते हैं। तैमूर (Taimur) के हाथ सैफ की कमर तक जाता हुए नज़र आ रहा है। इस मौके पर तैमूर थोड़ा गुस्से दिखाई दिए।
उनके चेहरे पर भी गुस्से भरे एक्सप्रेशन साफ दिखाई नज़र आ रहे है। तैमूर की इस हरकत को देख कर यूजर्स काफी भड़क गए हैं और कमेंट कर रहे हैं। जहां तैमूर को सैफ पर हाथ उठता देख एक यूजर ने लिखा है- ये सब परवरिश का नतीजा है…
करीना के वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो अभिनेत्री बहुत जल्द मूवी ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई देने वाली है। इस मूवी में अभिनेत्री के साथ आमिर खान नजर आने वाले है। वहीं सैफ बहुत जल्द फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सैफ के साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई देने वाले है।