Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप की कोरोना से मौत, 20 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

यूपी सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप की कोरोना से मौत, 20 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप कोरोना संक्रमण से जंग हार गए। मंगलवार रात विजय कश्यप ने मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि करीब 20 दिनों से वह अस्प्ताल में भर्ती थे। राज्यमंत्री की मृत्यू पर पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेदांता अस्पताल के संचालक डॉ. नरेश त्रेहान से बात कर कश्यप के निधन की पुष्टि की। बता दें कि, विजय कश्यप यूपी के मुजफ्फरनगर चरथावल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक थे और सहारनपुर जिले के कस्बा नानौता के मूल निवासी थे। वहीं पर उनका परिवार रहता है।

उनके भाई अजय कश्यप ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। उनके निधन की सूचना से परिवार और भाजपा नेताओं में शोक व्याप्त हो गया। वहीं, राज्यमंत्री के निधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन से बहुत दुख हुआ। वह जमीन से जुड़े नेता थे और हमेशा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि प्रदेश के राज्यमंत्री व मेरे सहयोगी विजय कश्यप जी का निधन अत्यंत दुखद है।

 

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Advertisement