Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Vinay Katiyar: BJP के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार 2027 विधानसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल, जानिए किस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव?

Vinay Katiyar: BJP के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार 2027 विधानसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल, जानिए किस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव?

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गयी हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संदेश दे दिया है। उन्होंने अयोध्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक लंबी बैठक की, जिसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का एलान किया। उनके इस एलान से ​प्रदेश का सियासी पारा बढ़ना तय माना जा रहा है। दरअसल, विनय कटियार लंबे से राजनीति से दूर थे।

पढ़ें :- Prateek Yadav Death: आवास पर लाया गया प्रतीक का शव, अपर्णा यादव भी पहुंचीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा मौत का कारण

कहा जा रहा है कि, विनय कटियार के यहां ये बैठक बंद कमरे में घंटों तक चली। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथना हुआ। बैठक के बाद राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख किरदार रहे विनय कटियार ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, किसने कह दिया कि, हमारी कोई तैयारी नहीं है। चुनाव की पूरी तैयारी चल रही है। सही समय पर मैदान-ए-जंग में उतरेंगे। दरअसल, उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर साफ कर दिया कि, आगामी विधानसभा चुनाव में वो अयोध्या से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि, राज जन्मभूमि उनकी कर्मभूमि है। ऐसे में स्वाभाविक है कि, चुनावी डंका भी यहीं से बजे। बीते दिनों हुई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि संगठन और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जनता भी उन्हें चुनाव मैदान में देखना चाहती है। 2027 के चुनाव में वे एक नहीं, बल्कि दो-दो बार चुनौती देने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद अयोध्या की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि, विनय कटियार लंबे समय से राजनीति से दूर हैं। फैजाबाद लोकसभा सीट से तीन बार लोकसभा सांसद रहे हैं। इसके साथ ही, वो राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। हालांकि, वे लंबे समय से चुनावी राजनीति से दूर हैं। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से उनकी मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में विनय कटियार उतर सकते हैं।

पढ़ें :- NEET Exam Cancelled : नीट परीक्षा रद्द होते ही छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- दो साल की मेहनत बर्बाद,अब किस पर करें भरोसा?
Advertisement