Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ओलंपिक फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. जैसे ही अयोग्य घोषित होने की खबर आई पूरे भारतीय फैन नाराज हो गए. भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट स्वर्ण पदक (Vinesh Phogat Gold Medal) जीतने के बेहद करीब थीं.
पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
आपको बता दें, अब लगातार इस पर नेताओं के बयान सामने आ रहे है. वहीं पहलवान विनेश फोगट (Vinesh Phogat) को पेरिस ओलंपिक प्रतियोगिता में अयोग्य घोषित किए जाने पर भाजपा नेता हेमा मालिनी (BJP leader Hema Malini) का भी बयान सामने आया है.
हेमा मालिनी ने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्यजनक है और अजीब लगता है कि 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया. वजन को नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण है. यह हम सभी के लिए एक सबक है. मैं चाहती हूं कि वह जल्दी से 100 ग्राम वजन कम कर ले. लेकिन उसे ऐसा करने का अवसर नहीं मिलेगा.