झांसी। यूपी (UP) के झांसी जिले (Jhansi District) में बीते 6 अगस्त को माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) का बेटा आबान अहमद (Son Aban Ahmed) के हुए दर्दनाक सड़क हादसे का अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का छोटा बेटा अबान अहमद (Aban Ahmed) जिस क्रेटा कार में सवार था, वह अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार हवा में गुब्बारे की तरह उछल जाती है। हादसे में अबान अहमद (Aban Ahmed) और ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। खास बात ये है कि हादसे का पूरा घटनाक्रम पीछे चल रही कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गया।
पढ़ें :- भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव
Viral : माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के रोड एक्सीडेंट का LIVE VIDEO आया सामने। देखिए कैसे अबान की कार हवा में गुब्बारे की तरह उछल जाती है। हादसे का खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया। #AtiqAhmad #Aban #UttarPradesh #Jhansi #up #upnews #abaan #atikahmed pic.twitter.com/rbo435ju00
— santosh singh (@SantoshGaharwar) August 12, 2026
कई फीट हवा में उछली क्रेटा, सड़क पर मची चीख-पुकार
पढ़ें :- बलरामपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान DJ की तेज आवाज के बीच छात्रा की मौत का दावा,पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया
वीडियो झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली का है। सड़क पर एक क्रेटा कार आगे-आगे जा रही है और उसके ठीक पीछे चल रही दूसरी कार के डैशबोर्ड कैमरे में सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा है। अचानक आगे चल रही क्रेटा कार बेकाबू होती है। कार सड़क के डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकराती है। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि क्रेटा कई फीट हवा में उछल जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। चंद सेकेंड में सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच जाती है।
भाई से मिलने जा रहा था, रास्ते में हुआ ये भयावह हादसा
इसी कार में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का छोटा बेटा अबान अहमद (Aban Ahmed) सवार था। बताया जा रहा है कि अबान अपने भाई अली अहमद से झांसी जेल में मिलने के लिए जा रहा था लेकिन जेल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अबान अहमद (Aban Ahmed) और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने अबान को कार से बाहर निकाला, लेकिन तड़पते हुए 2 मिनट में उसकी सांसें थम गईं। उसके मुंह से इतना ही निकल पाया- “मेरा नाम अबान है… मुझे बचा लो।” मुंह से इतना ही निकल पाया। ये माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के आखिरी शब्द थे।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हादसे का ये पूरा घटनाक्रम पीछे चल रही कार में लगे डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अबान के जेल में बंद दोनों भाई उमर और अली पैरोल पर जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
पढ़ें :- UP में 34 IAS अधिकारियों के तबादले: पीलीभीत, मुरादाबाद समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले
हालांकि वीडियो तत्काल सामने नहीं आया था। अब हादसे के करीब छह दिन बाद इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कार के डिवाइडर से टकराने और उसके बाद हवा में उछलकर पलटने का दृश्य दिखाई देता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। वीडियो के सामने आने के बाद यह भी देखा जाएगा कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और वाहन किस स्थिति में डिवाइडर से टकराया।