लखनऊ: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ (SGPGIMS) कर्मचारी महासंघ ने सोमवर को निदेशक प्रो. आरके धीमान (Director Prof. RK Dhiman) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान निदेशक हाथ बांधे खड़े नजर आए। नाराज लोग बोले आप जैसे डायरेक्ट की जरूरत नहीं है। आप रिजाइन कर दीजिए। भर्ती समेत दूसरी जांच करने की भी धमकी दी है।
पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी
Viral : पीजीआई के डॉक्टरों ने डायरेक्टर प्रो. आरके धीमान के खिलाफ खोला मोर्चा,बोले-आप रिजाइन कर दीजिए,आपके कार्यकाल की सभी भर्तियों की कराएंगे जांच https://t.co/FYAG2JT9eG
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) November 2, 2026
आगामी 28 नवंबर की गवर्निंग बॉडी बैठक में धरना स्थल और अनुमति का एजेंडा लाने पर कर्मचारियों में नाराजगी है। महासंघ ने इसे कर्मचारियों की आवाज दबाने और उत्पीड़न की कोशिश बताया है। निदेशक ने एजेंडे को गलत तरीके से लाए जाने की बात स्वीकार की, दुर्व्यवहार के मुद्दे पर खेद जताया है। VIP कल्चर, मानकीकरण और लंबित मांगों पर चर्चा निदेशक के आश्वासन के बाद घेराव खत्म हुआ।
पढ़ें :- Video-बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अमिताभ बच्चन ने फैंस से की मुलाकात, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या छुटभईये गुंडे बीजेपी सरकार पर इतने भारी हैं?
कर्मचारियों ने कहा कि आवाज उठाने पर रोक बर्दाश्त नहीं है। महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार, महामंत्री सीमा शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।