Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Photos: जब चाय की टपरी पर अचानक पहुंच कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनाने लगी चाय, फोटोज हो रही है खूब वायरल

Viral Photos: जब चाय की टपरी पर अचानक पहुंच कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनाने लगी चाय, फोटोज हो रही है खूब वायरल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लोकसभा चुनाव 2024 के चलते सभी अपने अपने मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए है। कोई अपने क्षेत्र में जनसभाएं करके मतदाताओं के बीच अपनी मौजूदगी जता रहा है तो कोई चाय की टपरी पर पहुंच कर।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को अलग ही अंदाज में नजर आय़ीं। उनके इस अंदाज को देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक चाय की दुकान पर अचानक पहुंच कर लोगो को हैरत में डाल दिया।

इतना ही नहीं वो चाय की टपरी पर खुद ही चाय बनाने लगी। सीएम की चाय बनाने वाली यह तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

वहीं टपरी पर मौजूद लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच चाय बनाता देख हैरान रह गए। लोग उनकी फोटोज क्लिक करने लगे। बंगाल सीएम इससे एक दिन पहले जलपाईगुड़ी में आदिवासियों के बीच पहुंची थीं, जहां उन्होंने ढोल की थाप पर लोक नृत्य किया था और ड्रम भी बजाया था।

 

 

पढ़ें :- भारत की अंतरिक्ष उड़ान का काउंटडाउन शुरू, गगनयान से पहले होंगे तीन बड़े ट्रायल : ISRO चेयरमैन
Advertisement