Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral Video: कार और ऊंट की टक्कर, कांच तोड़कर गाड़ी के अंदर फंसे ऊंट को कड़ी मशक्कत से निकाला गया बाहर

Viral Video: कार और ऊंट की टक्कर, कांच तोड़कर गाड़ी के अंदर फंसे ऊंट को कड़ी मशक्कत से निकाला गया बाहर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के गांव भूककरका के पास शनिवार रात एक कार और ऊंट की टक्कर हो गई। जिसकी वजह से ऊंट कार में जाकर फंस गया।जिसे कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार से निकाला जा सका। इस घटना में ऊंट और कार चालक दोनो घायल है।

पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोहर थाना प्रभारी ई्वरटंद्र ने मीडिया को बताया कि गांव भूकरका के पास रात 9 बजे एक कार नोहर की तरफ आ रही थी। वहीं सड़क पर एक ऊंट टहल रहा था। इसी दौरान ऊंट कार से टकरा गया और कांच तोड़ कर कार में फंस गया।

पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'

कार चालक को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं क्रेन बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे ऊंट को बाहर निकाला गया।घायल ऊंट का भी इलाज कराया गया।

Advertisement