Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: मजाकिया अंदाज में नजर आये CM योगी, भाषण के दौरान सांसद रवि किशन से ऐसे ली चुटकी

Viral Video: मजाकिया अंदाज में नजर आये CM योगी, भाषण के दौरान सांसद रवि किशन से ऐसे ली चुटकी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) रविवार को गोरखपुर में जनसभा के दौरान मजाकिया अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने सांसद और एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) को लेकर ऐसी चुटकी ली कि वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। इतना ही नहीं खुद मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएं।सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो गया।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

सीएम योगी गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रवि किशन से खूब चुटकी ली। सीएम योगी लोगो को संबोधित कर रहे थे इस दौरान भाषण के बीच में उन्होंने सांसद और एक्टर रवि किशन के मजे लेने लगे। उन्होंने कहा कि रवि किशन की फिल्म कितने लोग देखे हैं …फिर उन्होंने पूछा कि फ्री में देखा है कि पैसे लेकर..उसके जवाब में लोगो ने कहा फ्री में। सीएम योगी ने कहा कि अगर यह अच्छा कपड़ा पहनकर न एक्टिंग करें फटे कपड़े पहनकर अंडरवियर में एक्टिंग करें तो हीरो लगेंगे..कैसा लगेगा। कह कर मुख्यमंत्री योगी खूब हंसने लगे। कार्यक्रम में मौजूद लोग भी ठहाके मारकर हंसने लगे।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन की खूब तारीफ की। कहा कि रवि किशन पिछले छह महीने से रवि किशन लगातार गोरखपुर में हैं। वह फिल्में भी कर रहे हैं और विकास की योजनाओं के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रवि किशन फिल्मों में काम वहां जरुर करें लेकिन विधायकों को फिल्मों में न लेकर जाएं।

Advertisement