सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घर में चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी फटने से धमाका हो गया। जिसकी वजह से घर में आग लग गई।
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
#गुजरात के #सूरत में घर में इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग के दौरान हुआ #धमाका !!
घर में फैल गया धुंआ, वीडियो #सोशल_मीडिया पर वायरल !!#viralvideo #Gujrat #Surat #E_Bike_Battery_Explodes_In_Surat #Home #ElectricBike pic.twitter.com/IiyTm0EJET
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP
(@ManojSh28986262) March 14, 2024
पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
वीडियो गुजरात के सूरत का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कमरे में अचानक से धुआं निकलने लगता है। धीरे धीरे धुआं बढ़ता जाता है। फिर अचानक से ब्लास्ट होने की आवाज आती है।
दरअसल, कमरे में ई बाइक की बैटरी चार्जिंग पर लगी हुई थी। जिसमें एकदम से धमाका हो जाता है। बैटरी में ब्लास्ट होने से कमरे में चारों तरफ आग लग जाती है। आग की लपटों के साथ घर में करंट दौड़ पड़ता है।