सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिसमें एक 77 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को दबंग डॉक्टरों ने घसीटते हुए जिला अस्पताल से बाहर फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के छतरपुर के जिला अस्पताल का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है
मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में गुंडे भरे पड़े हैं. देखिए कैसे बुजुर्ग मरीज़ को घसीट कर फेंक दिया. इस बुजुर्ग का क़सूर सिर्फ़ इतना था कि ये पत्नी की इलाज के लिए आए थे और बुजुर्ग लंबी लाइन में लंबे वक्त तक खड़े नहीं हो पा रहे थे, इसीलिए पत्नी का इलाज जल्दी करने की गुहार लगा रहे… pic.twitter.com/TDOBov4bpS
— Priya singh (@priyarajputlive) April 20, 2025
यहां गुरुवार को यहां बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने पहुंचे थे। जब डॉक्टरों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें घसीटते हुए अस्पताल से बाहर फेंक दिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगो ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
पढ़ें :- 'मैंने अखिलेश से सीट नहीं मांगी, हमारी बात कांग्रेस से हुई है...' स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर पलटवार
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति को दो लोगो घसीटते नजर आ रहे है। जिसमें से एक शख्स ने पैर पकड़ा है और दूसरे ने हाथ बुजुर्ग को घसीटते हुए बाहर निकाल रहे है।