सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति चीखते, चिल्लाते हुए हॉस्पिटल पहुंच गया जहां पहुंच कर वह चिल्ला रहा है बचा लो मुझे …मैंने जहर खा लिया है।
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के संभल जिले का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर निवासी सतेन्द्र कुमार ने रविवार की दोपहर को घर में रखी चूहा मारने वाली दवा खा ली।
#ViralVideos : चूहे मारने वाली दवा खाकर भागते हुए हॉस्पिटल पहुंचा व्यक्ति, यह वीडियो यूपी के संभल का बताया जा रहा है। pic.twitter.com/bGz0wN1zJ4
— princy sahu (@princysahujst7) January 30, 2024
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
जब हालत बिगड़ने लगी तो वह उसके परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहीं वायरल वीडियो में वह खुद भागते हुए रोते चिल्लाते हुए हॉस्पिटल पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है। वहां पहुंचकर वह कर्मचारियों से कहता है कि उसने जहर खा लिया है। उसे बचा लो। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
इस मामले में सोमवार को सतेंद्र सिंह के भाई यशपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके भाई सतेंद्र पर आरोप लगाते हुए झूठी अफवाह फैलाई कि उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया है। इससे आहत होकर सतेंद्र सिंह ने चूहा मारने की दवा खा ली थी।
संभल एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया, कैलादेवी क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी सतेंद्र रविवार को जहर खाकर अस्पताल पहुंचा। उसके परिजनों ने अवगत कराया कि वह डिप्रेशन का शिकार था। परिजनों ने तहरीर दी कि पड़ोस के एक युवक ने झूठी अफवाह फैलाई कि सतेंद्र ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया है। जिससे डिप्रेशन में आकर उसने जहर खा लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।