Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : म्हारा छोरा Nora से कम है के, लड़के ने किया ऐसा धांसू बेली डांस

Viral Video : म्हारा छोरा Nora से कम है के, लड़के ने किया ऐसा धांसू बेली डांस

By संतोष सिंह 
Updated Date

Boy Belly Dance : अभी तक आपने लड़कियों या महिलाओं को बेली डांस (Belly Dance) करते हुए तो देखा होगा, लेकिन क्या किसी लड़के को इस तरह का डांस फॉर्म करते देखा है? शायद ही देखा होगा? लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब छाया हुआ है, जिसमें लड़का इतना धांसू बेली डांस करता नजर आ रहा है कि लोगों को नोरा फतेही याद आ गईं। अब इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स कह रहे हैं- ‘म्हारा छोरा Nora से कम है के।’ वहीं, कइयों ने मजेदार तरह से रिएक्ट भी किया है।

पढ़ें :- Viral Video: फ्लैट के बाहर से जूते चुराते नजर आया डिलीवरी बॉय, सामने आया शॉकिंग वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़के को बेली डांस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही सेकंड की इस क्लिप में लड़के ने ऐसे कमाल के लटके-झटके दिखाए हैं कि देखकर लड़कियां भी शरमा जाएं। जोरदार बीट्स के साथ लड़के ने वाकई में कमाल का डांस किया है। यकीन मानिए, ये वीडियो डांस लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं।

पढ़ें :- थाईलैंड में 'आइलैंड ड्रीम' का लुत्फ़ उठा नजर आई Neha Sharma, देखें तस्वीरें

इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कावेरी नाम की यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, लड़के ने क्या कमाल का डांस दिखाया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 1300 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा ट्विटर यूजर्स इस पर जमकर कमेंट और शेयर भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘म्हारा छोरा नोरा से कम है के।’ वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, ‘भाई ने क्या अद्भुत बेली डांस किया है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ये तो नोरा का छोटा भाई लग रहा है।’ कुल मिलाकर लड़के ने अपने बेली डांस से नेटिजन्स का दिल जीत लिया है।

Advertisement