सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का बताया जा रहा है। जनरल कोच के बाथरुम के पास बीडी पी रहा था। यह देखकर आरक्षक आग बबूला हो गया।
पढ़ें :- Viral-बिहार की औरतों के मांग में सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुषों के प्राइवेट पार्ट करने की भद्दी कॉमेडी से उबाल, FIR की मांग
50 साल के रामदयाल अहिरवार को खींचते हुए वह पहले स्लीपर कोच में ले गया। वहां जमकर पीटा और फिर पीटते हुए जनरल कोच लाया। इस पिटाई से रामदयाल बेहोश हो गए। परिजन ने पानी के छीटें मारे, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बेटे ने आरपीएफ जवान पर आरोप लगाए है। इस घटना के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया।
ट्रेन के जनरल कोच की गेट पर बैठ रामदयाल ने बीड़ी सुलगा ली, जिसके बाद ट्रेन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन्हें इतना मारा कि मौत हो गई. 50 वर्षीय रामदयाल मजदूर थे, ये टीमकगढ़ से दिल्ली मजदूरी करने जा रहे थे. pic.twitter.com/DzOiLOQ1GX
— Priya singh (@priyarajputlive) April 24, 2025
पढ़ें :- स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- 'मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा', पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए
रामनगर गांव के विशाल अहिरवार ने बताया कि 22 अप्रैल को वह पिता राम दायल के साथ ललितपुर से गोंडवाना ट्रेन में चढ़ा। रात करीब सवा दो बजे आगरा से मथुरा के बीच पिता बाथरुम गए और वहीं बीड़ी पीने लगे। तभी स्लीपर कोच से आए जवान ने मारपीट की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद जब पिता वापस आए को उन्होंने पूरी कहानी बताई और कुछ गेर बाद अचानक वो गिर पड़े। उनके बेटे उनपर पानी की छीटें मारे लेकिन तबतक उनकी मौत हो गई थी।
मृतक के बेटे ने बताया कि पिता के मौत के बाद आरपीएफ का वही जवान आजाद और उसके अन्य जवान वहां आए और अपनी सफाई देते हुए कहने लगे कि हमने सिर्फ एक चांटा मारा है। बाकी हमने कुछ नहीं किया। उन्होंने मृतक के बेटे ने कहा कि मौत हार्ट अटैक से हुई है।
बेटे ने मथुरा स्टेशन पर पिता का शव उतरवाया औऱ किसी तरह शव लेकर अपने गांव रामनगर आ गया। अपने पिता का शव वापस टीकमगढ़ ले जाने से पहले मथुरा जंक्शन पर मृतक के बेटे ने जीआरपी थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं ली है।