नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर भारतीय गानों पर डांस करते विदेशियों का वीडियो वायरल (Video Viral ) होता है। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral ) हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। जापान में भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) और डांस का जबरदस्त रंग दिखाई दे रहा है। भारतीय कपड़ो में कलाकार भोजपुरी के प्रसिद्ध गाना लीपॉप लागे लू (Lollipop Lagelu) पर डांस करते दिख रहे हैं। वहां मौजूद दर्शक भी डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या जापानी लोग दिख रहे हैं, जो अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे हैं।
पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान
पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
वीडियो की सबसे खास बात यह है कि भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पर भारतियों के साथ जापानी लोग भी डांस और मस्ती करते दिख रहे हैं। किसी के हाथ हवा में हैं तो कोई डांस के स्टेप्स कॉपी कर रहा है। वीडियो देखकर अदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय गानों की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी बॉलीवुड और भोजपुरी गानों को पसंद करते हैं।
लॉलीपॉप लागे लू गाने (Lollipop Lagelu Song) की धुन को लोग खूब पसंद करते हैं। यह गाना यूपी-बिहार की ज्यादातर पार्टियों और शादी में बजता है। जापान के लोग गाना पूरी तरह समझ नहीं आने के बाद भी गाने बीट पर डांस कर रहे हैं। लोगों को जोश दिखाई दे रहा है। वीडियो में वे भारतीय लोगों के स्टेप्स भी करने की कोशिश कर रहे हैं। इस गाने पर अपने नए-नए मूव्स भी कर रहे हैं।
वीडियो में मंच पर मौजूद कलाकार रंग-बिरंगे भारतीय कपड़ो में दिख रहे हैं। सिर्फ भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) और डांस की वजह से सामने बैठे लोग आनंद नहीं ले रहे हैं, बल्कि कॉस्ट्यूम के रंग भी डांस को खूबसूरत बना रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। डांस देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भारतीय गाने सभी को दीवाना बना देते हैं। एक शख्स का कहना है कि भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पर डांस देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।