UP Police constable gave new life to a monkey: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी थाने में लू की चपेट में आये बंदर को पुलिस कॉस्टेबल ने नया जीवन दान दे दिया। दरअसर बंदर लू लगने की वजह से बेहोश हो गया था।
पढ़ें :- नौतनवा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा,कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल
थाने में तैनात पुलिस कॉस्टेबल विकास तोमर ने बंदर को सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही सिपाही के इस सराहनीय कार्य़ की खूब प्रशंसा भी हो रही है।
बुलंदशहर छतारी थाने में तैनात पुलिस कर्मी विकास तोमर ने की मानवता की मिसाल पेश बंदर की बचाई जान।छतारी थाने परिसर में एक बंदर गर्मी के कारण बेहोश हो गया। सिपाही विकास तोमर ने उसकी समस्या को देखा और उसको उठाकर बंदर के हार्ट की पंपिंग कर पानी पिलाकर उसकी जान बचाई। pic.twitter.com/gSEqlKknFd
— PROBLEMs OF POLICE (@PROBLEMOFPOLICE) May 26, 2024
पढ़ें :- लखनऊ: बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकी किशोरी, 5 युवकों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस कॉस्टेबल ने देखा बंदर बेहोश होकर गिर गया था उसकी सांसे चल रही थी। कॉस्टेबल ने उसके हार्ट की पंपिंग की और कमर सिर पर थपथपाकर कर उसे पानी पिलाया। काफी देर बाद बंदर को होश आ गया और उसकी जान बच गई।
इस दौरान थाने में मौजूद किसी कॉस्टेबल ने बचाने के लिए सीपीआर देने का यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है औऱ पुलिस कॉस्टेबल के इस सराहनीय कार्य़ की प्रशंसा की जा रही है।